{"_id":"6a43b1f820b036944c0e0a7f","slug":"after-the-drizzle-clouds-played-hide-and-seek-and-humidity-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93033-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिमझिम फुहारों के बाद बादलों की लुकाछिपी और उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिमझिम फुहारों के बाद बादलों की लुकाछिपी और उमस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर पसीने से तरबतर रहे लोग, 2 जुलाई को आंधी-बारिश का अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में सोमवार देर रात हुई बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर दी, लेकिन मंगलवार को मौसम का मिजाज कुछ अलग ही रहा। पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा रहा। इसके बावजूद उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। चिपचिपी गर्मी के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे और घर से बाहर निकलने वालों को काफी परेशान होना पड़ा।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की मौजूदगी के कारण धूप की तीव्रता कुछ कम रही, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस लगातार बनी रही। दिनभर लोगों को चिपचिपाहट और बेचैनी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत भरी संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 2 जुलाई के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 6 जुलाई तक जिले में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिन में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
उमस बढ़ते ही डिहाइड्रेशन और वायरल बुखार के मरीज बढ़े
मानेसर। बदलते मौसम और बढ़ती उमस का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। क्षेत्र में डिहाइड्रेशन और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में नमी और गर्मी बढ़ने से ऐसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। मंगलवार को नखड़ौला पीएचसी में करीब 90 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। वहीं, भांगरौला पीएचसी में 110 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि कासन पीएचसी में 83 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें अधिकतर मरीज बुखार, शरीर में कमजोरी, उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचे। नखड़ौला पीएचसी के डॉ. तरुण चोपड़ा और भांगरौला पीएचसी के डॉ. अजीतेश ने बताया कि उमस बढ़ने के कारण डिहाइड्रेशन और वायरल बुखार के मामलों में इजाफा हुआ है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था की गई है। संवाद