पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BLO suspended after two warnings.

Gurugram News: दो चेतावनियों के बाद बीएलओ निलंबित

Tue, 30 Jun 2026 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
BLO suspended after two warnings.
डीसी ने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, भोड़ाकलां में कार्यरत जेबीटी शिक्षक एवं पटौदी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ राकेश कुमार पर निर्वाचन कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने, सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोप पाए गए।
बार-बार निर्देश देने और दो बार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद राकेश कुमार ने निर्वाचन संबंधी कार्यों का संतोषजनक ढंग से निर्वहन नहीं किया। इसके अलावा अधिकांश समय उनका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए। साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को उनके विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के दौरान निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed