पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be no water shortage in Sectors 107 and 108.

Gurugram News: सेक्टर-107 और 108 में नहीं होगी पानी की किल्लत

Tue, 30 Jun 2026 05:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
There will be no water shortage in Sectors 107 and 108.
धरमपुर चौक से एमथी्रएम वुडशायर सोसाइटी तक बिछाई जा रही है पानी की लाइन
विज्ञापन

नंबर गेम - 1.81 करोड़ रुपये परियोजना पर खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-107 और 108 में पेयजल आपूर्ति जल्द बेहतर होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत धरमपुर चौक से एमथ्रीएम वुडशायर सोसाइटी तक करीब 1.7 किलोमीटर लंबी नई पानी की लाइन बिछाई जा रही है। इससे करीब दस हजार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-107 और 108 समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में एम3एम वुडशायर सोसाइटी समेत अन्य सोसाइटी के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताई थी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमडीए को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद जीएमडीए ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया है और ठेकेदार ने पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत जीएमडीए द्वारा 350 एमएम, 400 एमएम और 500 एमएम व्यास की डीआई (डक्टाइल आयरन) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। वहीं, मुख्य लाइन से पाइपलाइन की ट्रेंचलेस क्रॉसिंग भी कराई जाएगी। इससे क्षेत्र में जलापूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इस परियोजना पर लगभग 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से सेक्टर-107 और 108 के लोगों को भी राहत मिलेगी। -राज कुमार मुंजाल, एसडीओ, जीएमडीए

----
सोसाइटी के लिए बिल्डर ने छोटी क्षमता की पाइपलाइन बिछाई थी, जिससे पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। इसके कारण लंबे समय से सोसाइटी के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। –चंदन दीप, सचिव, आरडब्ल्यूए, एमथ्रीएम वुडशायर
जीएमडीए की नई पाइपलाइन बिछने से क्षेत्र में पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सोसाइटी के लोग लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे थे और इस परियोजना से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। -सचिन गुप्ता, निवासी, एमथ्रीएम वुडशायर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed