सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The district won gold in the state Kabaddi competition

Noida News: प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले को स्वर्ण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
The district won gold in the state Kabaddi competition
विज्ञापन
-18 से 20 मार्च तक फर्रुखाबाद के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। फर्रुखाबाद में हुई सीनियर पुरुष वर्ग में प्रदेशस्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से 18 से 20 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में कुल 10 जिलों की टीमों ने भाग लिया। इनमें गौतमबुद्ध नगर, फर्रुखाबाद, मऊ, मिर्जापुर, एटा, सीतापुर, उन्नाव, इटावा, कानपुर और फिरोजाबाद की टीमें शामिल थीं।
प्रतियोगिता को दो पूलों में विभाजित किया गया था जहां लीग मुकाबलों के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश तय हुआ। गौतमबुद्ध नगर की टीम ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले मैच में मिर्जापुर को 27-5 अंक से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में एटा को 29-17 अंक, तीसरे मुकाबले में सीतापुर को 21-6 अंक और चौथे लीग मुकाबले में उन्नाव को 12-8 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों लीग मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर रही और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम का सामना फिरोजाबाद के साथ हुआ। इसमें टीम ने 34-15 अंक से जीत हासिल कर शान से फाइनल में प्रवेश पाया। फाइनल में भी टीम ने मऊ को 29-21 अंक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर को दी गई थी। जितेंद्र नागर ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों का चयन 14 मार्च को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ था। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed