फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajal Aggarwal Marriage: सात जन्मों के लिए गौतम किचलू की हुईं काजल अग्रवाल, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

Fri, 30 Oct 2020 08:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Oct 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Marriage first photo viral on social media
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal Marriage) ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे ले लिए हैं। शुक्रवार को मुंबई के ताज होटल में काजल और गौतम की शादी का भव्य कार्यक्रम रखा गया। इस शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Marriage first photo viral on social media
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल और गौतम की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार अभिनेत्री की तस्वीरें सामने आ रही थीं। काजल के फैंस इस घड़ी का इंजतार काफी वक्त से कर रहे थे। आखिरकार काजल सात जन्मों के लिए गौतम की हो गई हैं। सामने आई तस्वीर में दोनों बेहद खुश लग रहे हैं।

Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Marriage first photo viral on social media
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

फेरे लेने से कुछ समय पहले काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाटइ तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में काजल सजी हुईं तो दिख रही थीं लेकिन उन्होंने शादी के जोड़े की जगह बाथ गाउन पहना हुआ था। तस्वीर के साथ कैप्शन में काजल ने लिखा था, 'तूफान से पहले की शांति।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Marriage first photo viral on social media
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/wekafawa

इससे पहले काजल की मेहंदी से लेकर हल्दी तक की तस्वीरें सामने आई थीं। काजल ने अपनी हल्दी की रस्म में पीले रंग का पारंपरिक परिधान पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने फूलों से बनी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। जो उनपर काफी अच्छी लग रही थी।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Marriage first photo viral on social media
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

गौरतलब है कि काजल अग्रवाल ने अपनी शादी की जानकारी खुद ही दी थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्तूबर, 2020 को मुंबई में हमारे परिवार के लोगों के बीच एक निजी समारोह में शादी कर रही हूं। इस महामारी ने निश्चित रूप से हमारी खुशियों को प्रभावित किया है, लेकिन हम अपने जीवन को एक साथ शुरू करने को लेकर काफी रोमांचित हैं, और हमें पता है कि आप भी हमारे साथ खुश हैं।'

सुशांत सुसाइड केस: ड्रग्स मामले में दाखिल होंगी नई याचिकाएं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बदला नजारा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed