{"_id":"6042011d8ebc3ef10744d5c5","slug":"rakhi-sawant-statement-javed-akhtar-wanted-to-make-biopic-on-her-alia-bhatt-can-play-the-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर सुर्खियों में आईं राखी सावंत, बोलीं- ‘जावेद अख्तर मेरी बायोपिक बनाना चाहते हैं, आलिया निभा सकती हैं किरदार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर सुर्खियों में आईं राखी सावंत, बोलीं- ‘जावेद अख्तर मेरी बायोपिक बनाना चाहते हैं, आलिया निभा सकती हैं किरदार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 05 Mar 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, जावेद अख्तर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राखी सावंत हमेशा मीडिया में बनी रहती हैं। कभी अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के कारण तो कभी अपने बिना सिर पैर वाले बयानों के कारण। लेकिन जबसे वे बिग बॉस के घर से लौटी हैं उनके जलवे थोड़े अलग दिख रहे हैं। अब उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया है। राखी ने कहा है कि जावेद अख्तर उनकी बायोपिक बनाना चाहते हैं।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
दरअसल, एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए राखी ने कहा कि बॉलीवुड के मशहूर लेखक राखी सावंत की बायोपिक लिखना चाहते हैं। वो कोई और नहीं बल्कि जावेद अख्तर हैं। राखी ने बताया कि इसके लिए जावेद अख्तर ने उनको फोन भी किया था। कोरोना से पहले ही जावेद जी का कॉल आया था। उन्होंने कहा था कि वो राखी की बायोपिक लिखने में रुचिकर हैं और इस सिलसिले में उनसे मिलना चाहते हैं।
3 of 5
राखी सावंत
राखी सावंत ने आगे बताया कि हालांकि उस दिन के बाद से अब तक वो जावेद अख्तर से मिल ही नहीं पाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बायोपिक काफी विवादित किस्म की होगी। इसलिए उन्हें शंका है कि लोग उसे देखना पसंद भी करेंगे या नहीं। वहीं, राखी का किरदार निभाने के लिए कौन सी अभिनेत्री सबसे सही रहेगी इसपर उन्होंने आलिया का नाम लिया। बोलीं वो किरदार निभा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
साथ ही राखी ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता फिल्म में आलिया, प्रियंका या मुझे लिया जाएगा। कुछ भी नहीं पता है। लेकिन अगर ये फिल्म बनती है तो वो खुद इस किरदार को निभाना चाहेंगी। वहीं, राखी ने ये भी कहा कि आलिया के अलावा उनके किरदार को दीपिका और करीना कपूर खान निभा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस फेम एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस के घर में राखी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इसी वजह से उन्हें बिग बॉस 14 का बेस्ट एंटरटेनर का खिताब भी मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।