{"_id":"6030e7f18ebc3ee976315c2e","slug":"who-is-bjp-young-leader-pamela-goswami-arrested-with-100-grams-of-cocaine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोकेन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ीं मॉडल, एक्टर और भाजपा युवा नेता पामेला, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोकेन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ीं मॉडल, एक्टर और भाजपा युवा नेता पामेला, जानें इनके बारे में सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रग्स के बाद अब कोकेन का मामला एक बार फिर राष्ट्रीय मीडिया में उछल गया है। इसको लेकर खबरों का दौर लगातार जारी है। दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी को 100 ग्राम कोकेन के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अरेस्ट की गईं पामेला कौन हैं और क्या करती हैं इस खबर में जानते हैं।
2 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बताया जा रहा है कि पामेला गोस्वामी नशीला पदार्थ कोकीन लेकर अपनी कार में जा रही थीं। बस पुलिस को इसकी खबर लग गई। पामेला अकेली नहीं बल्कि उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
3 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
जानकारी के मुताबिक पुलिस को ये सूचना मिली थी कि पामेला कोकीन लिए हुई हैं और कहीं जा रही हैं। बस इसी गुप्त सूचना के आधार पर अलीपोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ी की तलाशी ले ली। इस दौरान अंदर रखे बैग से 100 ग्राम कोकीन बरामद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
दरअसल पामेला गोस्वामी भाजपा युवा मोर्चा बीजेवाईएम से जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं वे पार्टी की बंगाल इकाई की महासचिव हैं। वे अकसर राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं और पार्टी का प्रचार करते भाजपा नेताओं के साथ उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
एक दोस्त व सिक्योरिटी गार्ड संग 100 ग्राम कोकेन के साथ कोलकाता में गिरफ्तार हुईं पामेला गोस्वामी के बारे में और भी बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वह मॉडल रह चुकी हैं। इतना ही नहीं कई बंगाली टीवी सीरियल में छोटे मोटे किरदार निभाती भी दिखी हैं। जानकर हैरानी होगी कि पामेला प्रोफेशनल एयर होस्टेस रह चुकी हैं। वह पश्चिम बंगाल बीजेवाईएम की महासचिव और हुगली में बीजेवाईएम की पर्यवेक्षक हैं। नशीले पदार्थ के मामले में सामने आने के बाद अब पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।