सब्सक्राइब करें

छोटी बहन के साथ वायरल हो रही तैमूर की तस्वीर, क्या करीना ने दिया है बेटी को जन्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 20 Feb 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Taimur posing with new Baby photo goes viral on social media know truth
तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों करीना अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस उनके दूसरे बच्चे के जन्म की खबर सुनने के लिए बेकरार हैं ऐसे में वो हाल फिलहाल में हर छोटा से छोटा अपडेट चाहते हैं। इसी बीच सैफ और करीना के घर आए नन्हे मेहमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के अनुसार बताया जा रहा है कि करीना ने बेटी को जन्म दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इस तस्वीर की सच्चाई।

Trending Videos
Kareena Kapoor Khan and Taimur posing with new Baby photo goes viral on social media know truth
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान के डिलीवरी के दिन बेहद नजदीक हैं , ऐसे में फैंस उनसे जुड़ी जानकारी पाने के लिए बेकरार हैं। वहीं इन दिनों फैंस सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं जिसमें एक छोटी सी बच्ची करीना के साथ नजर आ रही है। इतना ही नहीं एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें तैमूर अली खान भी बच्ची के साथ खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Taimur posing with new Baby photo goes viral on social media know truth
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

अब इन तस्वीरों को देखकर बच्ची को करीना कपूर खान की बेटी बताया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जो बच्ची दिख रही है वो करीना कपूर की बेटी नहीं है। 

Kareena Kapoor Khan and Taimur posing with new Baby photo goes viral on social media know truth
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram

बता दें कि सोशल मीडिया पर करीना और नन्ही बच्ची की जो तस्वीर सामने आ रही है वो असल में 12 नंवबर 2020 की है। वो करीना कपूर की बेटी नही बल्कि उनकी दोस्त नैना की बेटी सिया हैं। उस वक्त करीना अपनी सहेली के घर पर दीवाली गेट-टुगेदर में शामिल हुईं थीं। वहीं करीना के साथ तैमूर भी पहुंचे थे। उस वक्त ही करीना और तैमूर ने नन्ही सिया के साथ तस्वीरें खिंचवाई थी जिसे इस वक्त गलत जानकारी के साथ साझा किया जा रहा है। उस वक्त नैना ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया था।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Naina Sawhney (@nainas89)


 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Taimur posing with new Baby photo goes viral on social media know truth
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan

तस्वीरों में डाइनिंग टेबल पर करीना, नैना समेत दूसरी दोस्त पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नैना ने कैप्शन में लिखा था, 'थैंक्यू बेबो, सिया ने अपना पहला दोस्त बनाया'। बता दें कि फिलहाल करीना और सैफ की तरफ से उनके दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed