सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 students sent home, ban on meeting students

Gorakhpur News: 50 छात्र भेजे गए घर, छात्रों से मिलने पर रोक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
50 students sent home, ban on meeting students
विज्ञापन
पीपीगंज नवोदय विद्यालय में भोजन विवाद का मामला
Trending Videos

- भोजन की गुणवत्ता पर नाराज छात्रों पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरोहिया। पीपीगंज क्षेत्र स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में मेस के खाने को लेकर छात्रों की नाराजगी सामने आई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए लगभग 50 छात्रों को एक सप्ताह के लिए घर भेज दिया। वहीं, अन्य छात्रों से मिलने पर रोक लगा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद कई अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता छात्रों से बात करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए विद्यालय पहुंचे। लेकिन प्रशासन ने किसी को भी छात्रों से मिलने या उनसे बातचीत करने की अनुमति नहीं दी। छात्रों की नाराजगी केवल एक दिन के भोजन तक सीमित नहीं थी। लंबे समय से मेस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर वे असंतुष्ट थे। बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई, जिससे आक्रोश फूट पड़ा। अभिभावकों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता और मेस व्यवस्था की जांच किए बिना छात्रों पर कार्रवाई करना अनुचित है। अगर सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं, तो अभिभावकों से बच क्यों रहा है। प्रधानाचार्य संजीव सक्सेना ने इस मामले में किसी प्रकार का आधिकारिक बयान देने से मना कर दिया। वहीं इस संबंध में पीपीगंज थानाप्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की शिकायती पत्र अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed