सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A grand event will be organised at Champa Devi Park on International Labour Day.

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल में 200 श्रमिकों की बेटियों के पीले होंगे हाथ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A grand event will be organised at Champa Devi Park on International Labour Day.
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर चंपा देवी पार्क में होगा भव्य आयोजन
Trending Videos

- कन्या विवाह सहायता योजना के तहत हर जोड़े के खाते में भेजे जाएंगे 85000 रुपये

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गोरखपुर मंडल के 200 श्रमिकों के परिवारों को बड़ा उपहार मिलेगा। एक मई को मंडल के चारों जिलों से कुल मिलाकर 200 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। श्रम विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम चंपा देवी पार्क में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। इसमें श्रम मंत्री और कई जनप्रतिनिधि मेजबान के रूप में उपस्थित रहेंगे।
श्रम विभाग के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से संचालित ‘कन्या विवाह सहायता योजना’ के तहत आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के इस आयोजन में विभाग प्रति जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च करेगा। इसमें से 85000 रुपये प्रत्येक उपस्थित जोड़े के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। जबकि 15000 रुपये प्रति जोड़े की दर से आयोजन व्यय का भुगतान किया जाएगा। श्रम विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भव्य बनाने की तैयारी की गई है। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर सहित तमाम जनप्रतिनिधि स्वयं मेजबान की भूमिका में उपस्थित रहेंगे।
उप श्रमायुक्त शक्तिसेन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों को यह अहसास कराना है कि सरकार उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने बताया कि चंपा देवी पार्क में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, ताकि श्रमिकों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed