{"_id":"69f27394ac3dd110760b58eb","slug":"automobile-carrying-school-children-overturns-10-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1304793-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 10 बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 10 बच्चे चोटिल
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह, बस का इंतजार कर रही शिक्षिका भी घायल
मानीराम में सुबह 7:40 बजे हुआ हादसा, टक्कर के बाद पलटी ऑटो, मची अफरा-तफरी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम में बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार करीब 10 बच्चे चोटिल हो गए। वहीं सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही एक महिला अध्यापिका भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत दौड़कर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने ऑटो को सीधा कर उसमें फंसे बच्चों को बाहर निकाला। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी ऑटो में पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के समय ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हादसे के दौरान पास में खड़ी जंगल कौड़िया क्षेत्र की एक महिला अध्यापिका भी घायल हो गईं। वह स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं। टक्कर लगते ही वह गिर पड़ीं और इसी दौरान उनका मोबाइल हाथ से छूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसका फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। शिक्षिका ने करीब एक घंटे तक आसपास मोबाइल की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं इस संबंध में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही शिक्षिका के चोरी हुए मोबाइल को लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
स्कूल प्रबंधन ने संभाली स्थिति, ओवरलोडिंग पर उठे सवाल
ऑटो में सवार सभी बच्चे मानीराम स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन तत्काल मौके पर पहुंचा। बच्चों को अपनी निजी गाड़ियों से सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार भी कराया गया। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए ओवरलोडिंग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई स्कूलों के बच्चे रोजाना ऑटो-रिक्शा में ठूंस-ठूंस कर लाए-ले जाए जाते हैं। इससे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।
परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों के आवागमन के लिए ऑटो का प्रयोग प्रतिबंधित है। नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- विवेक कुमार तिवारी, सीओ ट्रैफिक
Trending Videos