सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers are getting more upset in buses in the afternoon during the summer.

Gorakhpur News: सुबह और शाम में लोकल रूट पर ज्यादा बढ़ेंगे बसों के फेरे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting more upset in buses in the afternoon during the summer.
विज्ञापन
- गर्मी में दोपहर में बसों में यात्री ज्यादा हो रहे परेशान
Trending Videos

- सुबह शाम हो रही ज्यादा भीड़ को देखते हुए फेरे बढ़ाने का लिया निर्णय



गोरखपुर। गर्मी के तीखे तेवरों के बीच यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने अहम फैसला लिया है। अब लोकल रूटों पर सुबह और शाम के समय बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे सुबह शाम लोगों को कम धूप में अपने गंतव्य में जाने में आसानी हो।

दरअसल, दोपहर के समय तेज धूप और उमस के कारण बसों में सफर करना बेहद कठिन हो गया है। ऐसे में अधिकांश यात्री सुबह और शाम के समय यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि इन पीक आवर्स में बसों में अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने यह निर्णय लिया है कि सुबह और शाम के समय अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इससे जहां एक ओर भीड़ में कमी आएगी, वहीं यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार, जल्द ही इस पर विचार करके इसे लागू किया जाएगा जिससे यात्रियों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी न होने पाए। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं परिवहन निगम का कर्तव्य है जिसे हम समय-समय पर पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed