सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Approval for teacher appointments and promotions in the working council meeting

Gorakhpur News: डीडीयू को मिले पांच नए शिक्षक, कार्य परिषद में खुला लिफाफा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Approval for teacher appointments and promotions in the working council meeting
विज्ञापन
- कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक नियुक्तियों एवं प्रोन्नति को मंजूरी
Trending Videos

- सर्च कमेटी सदस्य के रूप में प्रो. जीडी शर्मा के नाम को स्वीकृति

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में बुधवार को कार्य परिषद की बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों में नए शिक्षकों की नियुक्तियों का लिफाफा खुला। इसके साथ ही राजभवन की ओर से गठित की जाने वाली सर्च कमेटी के एक सदस्य के रूप में प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी प्रो. जीडी शर्मा के नाम को मंजूरी दी गई।
कार्य परिषद ने अंग्रेजी विभाग में आचार्य पद पर अजय चौबे, बायोटेक्नोलॉजी विभाग में सहयुक्त आचार्य पद पर डॉ. निर्मल प्रभाकर, वनस्पति विज्ञान विभाग में सहयुक्त आचार्य पद पर डॉ. शंभू कुमार और सहायक आचार्य पद पर आनंद कुमार के चयन को मंजूरी दी। साथ ही होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में आशीष रंजन को सहायक आचार्य (कांट्रैक्चुअल) के रूप में नियुक्ति को स्वीकृति दी। इसके अलावा कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के अंतर्गत विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. रामवंत गुप्ता और अंग्रेजी विभाग के डॉ. आमोद रॉय को सहयुक्त आचार्य से आचार्य पद पर प्रोन्नति दिए जाने को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य परिषद ने कुलपति चयन के लिए राजभवन की ओर से गठित की जाने वाली सर्च कमेटी के एक सदस्य के रूप में प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जीडी शर्मा के नाम को भी अनुमोदन प्रदान किया। प्रो. जीडी शर्मा देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं अनुभवी अकादमिक प्रशासक हैं। लगभग 45 वर्षों के अपने शैक्षणिक करियर में उन्होंने असम विश्वविद्यालय, नागालैंड विश्वविद्यालय और बिलासपुर विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में कुलपति, प्रति-कुलपति, अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। प्रो. शर्मा को बोटैनिकल सोसायटी का बिरबल साहनी पुरस्कार और यूनेस्को से संबद्ध संस्थाओं द्वारा सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed