{"_id":"69f2732911e6898b2f0855b9","slug":"memorandum-addressed-to-the-governor-and-chief-minister-handed-over-to-the-dm-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1305178-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फिल्म के नाम को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फिल्म के नाम को लेकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
गोरखपुर। सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति की ओर से एक फिल्म के नाम को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। विजय नारायण मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है, जिसका पूरे देश में ब्राह्मण समाज विरोध कर रहा है। उनका आरोप है कि फिल्म में एक जाति विशेष को निशाना बनाया गया है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और भविष्य में किसी समाज विशेष के खिलाफ इस तरह की फिल्म बनाने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है, अन्यथा समाज आंदोलन करेगा। इस दौरान रघुनंदन उपाध्याय, विजय शंकर मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, एसएन त्रिपाठी, दीपिका दुबे, कृष्ण मोहन पाठक, प्रभातधर दुबे, दिव्यांश दुबे, मीरा दुबे और पंकज तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos