सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply was cut off due to storm and rain, faults increased problems in many places.

Gorakhpur News: आंधी-बारिश से कटी बिजली, कई जगहों पर फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Power supply was cut off due to storm and rain, faults increased problems in many places.
विज्ञापन
- शहर व देहात के कई इलाकों में घंटों अंधेरा, चलता रहा मरम्मत कार्य
Trending Videos


गोरखपुर। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने बुधवार को शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी-बारिश शुरू होते ही बिजली निगम के लगभग सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई। इसके बाद करीब दो घंटे की पेट्रोलिंग के पश्चात कुछ इलाकों में बिजली बहाल की गई। कई स्थानों पर फॉल्ट और तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से आपूर्ति बाधित रही, जिसे बाद में दुरुस्त किया गया।
बिजली विभाग के अनुसार, जिन क्षेत्रों में तकनीकी दिक्कत नहीं थी, वहां शाम करीब 7:15 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, जिन इलाकों में फॉल्ट या लाइन क्षतिग्रस्त थी, वहां देर रात तक बिजली नहीं आ सकी। पुलिस लाइन, लालडिग्गी, मेडिकल रोड, खोराबार, राप्तीनगर, दिव्य नगर, मालवीय नगर और विश्वविद्यालय क्षेत्र में कई जगहों पर फॉल्ट रहे, जिन्हें ठीक करने में लाइनमैन जुटे रहे। इन क्षेत्रों में बिजली बाधित रहने से घरेलू कामकाज, व्यापारिक गतिविधियां और जलापूर्ति प्रभावित हुई। टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग के बाद अधिकतर लाइनों को चालू कर दिया गया है, जबकि शेष स्थानों पर फॉल्ट ठीक कराने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली संकट
सरदार नगर-चौरीचौरा क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम अचानक बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। भोपा बाजार, सरदार नगर, सोनबरसा समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे देर शाम तक अंधेरा रहा। इसके अलावा कैंपियरगंज, खोराबार, उनवल, खजनी, भटहट, धुरियापार, सिकरीगंज, राजगढ़, जगदीशपुर, सहजनवां, उरूवा और पाली क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed