{"_id":"69f271c74be4bdfc710e957a","slug":"a-speeding-innova-car-first-hit-a-car-then-the-passengers-beat-up-the-driver-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1304863-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मलाव चौराहे पर ऑटो चालक की पिटाई, इनोवा सवारों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मलाव चौराहे पर ऑटो चालक की पिटाई, इनोवा सवारों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज रफ्तार इनोवा ने पहले मारी टक्कर, फिर सवारों ने चालक को पीटा
- महिलाओं और बच्ची की मौजूदगी में हुई घटना, मौके पर जुटी भीड़
बेलीपार। थाना क्षेत्र के मलाव चौराहे पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ऑटो चालक के साथ इनोवा सवारों ने मारपीट कर दी। इसके बाद उसके वाहन में तोड़फोड़ कर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी निवासी राकेश यादव ने बताया कि वह सुबह करीब 10:45 बजे अपनी टेंपो से महली से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मलाव चौराहे पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार, टक्कर के बाद जब उसने गाड़ी रोककर स्थिति देखने की कोशिश की तभी इनोवा चालक ने वाहन को मोड़कर दोबारा साइड से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो का शीशा टूट गया। इसके बाद इनोवा में सवार छह से अधिक लोग बाहर निकले और ऑटो चालक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना के दौरान ऑटो में बैठी महिलाएं और एक बच्ची डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमलावरों ने ऑटो का हेडलाइट और साइड शीशा भी तोड़ दिया और मौके से भाग निकले। चौराहे पर शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
सीओ अनुज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Trending Videos