सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for breaking into house and stealing cash and jewellery

Gorakhpur News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for breaking into house and stealing cash and jewellery
विज्ञापन
रामगढ़ताल पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
Trending Videos

गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने न्यू कॉलोनी कजाकपुर निवासी रविंद्र सिंह के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजघाट थानाक्षेत्र के हांसुपुर हरिजन बस्ती निवासी गौरव भारती उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 16200 रुपये बरामद किए हैं। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह बीते तीन अप्रैल अपने परिवार के साथ पैतृक गांव चले गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी बीच तीन और चार अप्रैल की रात करीब एक बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह दूध वाला पहुंचा तो घर का गेट खुला और ताला टूटा मिला। सूचना पर पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा तो आलमारी व बेड का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि करीब एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, लाकेट और लगभग 40 चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान पास के सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति रात के समय घर के पास दिखाई दिए थे। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव भारती उर्फ पिंकू को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी गए नकदी में से 16,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed