{"_id":"69c845d3405fdb1796066746","slug":"achievement-achieved-in-the-69th-all-india-railway-cricket-championship-held-in-mumbai-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1272844-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उपेंद्र के शतक से पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उपेंद्र के शतक से पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे क्रिकेट चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता पूर्वोत्तर रेलवे क्रिकेट टीम।
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। टीम ने मुंबई में 23 से मार्च से आयोजित 69वीं ऑल इंडिया रेलवे क्रिकेट चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे, मुंबई को 90 रनों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया।
तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में टॉस जीतकर पश्चिम रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एनईआर ने निर्धारित 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसमें कप्तान उपेंद्र यादव ने शानदार शतक (110 रन) जड़ा, जबकि साहेब युवराज सिंह ने 51 रनों की पारी खेली। शुभम चौबे और रजत निर्वाल ने 27-27 रनों का योगदान दिया। पश्चिम रेलवे की ओर से वरुण ने तीन, सुरेंद्र, जमशेद और विनायक ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम रेलवे की टीम 40 ओवरों में 150 रन पर सिमट गई। पश्चिम रेलवे के हर्षल जाधव ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे के कृतज्ञ ने चार विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई। त्रिशाल और विराट ने 2-2 विकेट, रजत और अंकित यादव ने 1-1 विकेट हासिल किए। उल्लेखनीय है कि कप्तान उपेंद्र यादव रणजी ट्राॅफी में भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और भारतीय ‘ए’ टीम व आईपीएल में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। टीम की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह व कोच रंजीत यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Trending Videos