{"_id":"69dc0718aec14ef5ba0847ed","slug":"cm-yogi-will-honor-students-and-farmers-at-mahayogi-gorakhnath-university-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1287587-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, किसानों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, किसानों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले एमपी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में करेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण
दोनों कार्यक्रमों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन मौजूद रहेंगे
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल को शहर के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्रशिक्षार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। उनके साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे आएंगे और गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। शाम करीब चार बजे वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के चेयरमैन के साथ महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर एमपीआईटी ने एआई फॉर आल ट्रेनिंग वर्कशॉप के लिए पांच लाख युवाओं को पंजीकृत करने की तैयारी की है। इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे और वहां एकाथॉन प्रतियोगिता के 16 विजेताओं को पुरस्कत करने के साथ ही एआई से तकनीकी प्रशिक्षण लेने वाले पांच किसानों को सम्मानित करेंगे।
Trending Videos