{"_id":"69dc06938399c23dcc09e58f","slug":"youth-dies-in-dubai-sparks-outcry-when-body-reaches-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1287601-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुबई में युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुबई में युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर (पहाड़पुर) निवासी युवक की दुबई में आकस्मिक मौत के बाद रविवार को सात दिन बाद उसका शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि सुभाष शर्मा के इकलौते पुत्र अविनाश शर्मा का बीते सोमवार को दुबई में अचानक निधन हो गया था। रविवार को जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी और दो मासूम बच्चों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। शव का अंतिम संस्कार झंगहा स्थित गौरीघाट पर किया गया।
इस दौरान विधायक सरवन निषाद, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी समेत कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Trending Videos