{"_id":"6a0e25c8058a625a0800d747","slug":"administration-alert-on-increasing-crowd-for-petrol-and-diesel-orders-for-police-deployment-in-all-police-stations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1327642-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसएसपी ने पेट्रोल पंपों पर भीड़ नियंत्रण के दिए निर्देश, पीआरवी पुलिस करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसएसपी ने पेट्रोल पंपों पर भीड़ नियंत्रण के दिए निर्देश, पीआरवी पुलिस करेगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती भीड़ पर प्रशासन सतर्क, सभी थानों में पुलिस तैनाती के आदेश
गोरखपुर। पेट्रोल और डीजल को लेकर पंपों पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था की शिकायतों के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सख्त कदम उठाते हुए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैल सके।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने आने वाले लोगों को व्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध (लाइन में) खड़ा कर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ के कारण किसी तरह का विवाद, मारपीट या अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पुलिस को सतर्क रहना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुलिस कर्मी लगातार निगरानी बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल हस्तक्षेप करें। इसके साथ ही पीआरवी पुलिस को भी सक्रिय निगरानी में लगाया जाएगा, ताकि स्थिति पर हर समय नजर रखी जा सके।
Trending Videos