सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disabled children will get a big relief, speech therapy will start in the women's hospital

Gorakhpur News: दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत, महिला अस्पताल में शुरू होगी स्पीच थेरेपी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Disabled children will get a big relief, speech therapy will start in the women's hospital
विज्ञापन
जुलाई से शुरू होगा विशेष पुनर्वास केंद्र, कृत्रिम हाथ-पैर लगाने की भी मिलेगी सुविधा
Trending Videos


गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में जल्द ही दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पुनर्वास केंद्र शुरू होने जा रहा है। शासन की पहल पर बनने वाले इस केंद्र में बच्चों को स्पीच थेरेपी और फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जाएगी। इससे शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
जिला दिव्यांग अधिकारी कमलेश वर्मा ने बताया कि जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू बिल्डिंग में केंद्र के लिए जगह चयनित कर ली गई है। शासन की ओर से इस परियोजना के लिए नौ लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। केंद्र को जुलाई माह से शुरू करने की तैयारी चल रही है। यहां दिव्यांग बच्चों को स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही जिला पुनर्वास केंद्र में कृत्रिम हाथ और पैर लगाने की सुविधा भी मिलेगी। केंद्र के संचालन के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह केंद्र दिव्यांग बच्चों के विकास और प्रशिक्षण में मददगार साबित होगा। इससे जरूरतमंद परिवारों को बेहतर इलाज और पुनर्वास सेवाएं जिले में ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed