सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The sacrifice will continue for three days, the mayor appealed not to pour the remains of the sacrifice into the drains.

बकरीद : पारंपरिक कुर्बानी के लिए 44 स्थान तय

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice will continue for three days, the mayor appealed not to pour the remains of the sacrifice into the drains.
विज्ञापन
तीन दिन तक चलेगी कुर्बानी, मेयर की अपील-नालियों में न बहाएं कुर्बानी का अवशेष


- पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश



गोरखपुर। नगर निगम की ओर से बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर बुधवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बैठक की। उन्होंने 28 मई को मनाए जाने वाले पर्व पर नमाज के बाद शुरू होने वाली कुर्बानी प्रक्रिया महानगर के 44 पारंपरिक स्थलों पर कराने का आदेश दिया।

मेयर ने कहा कि कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट का समयबद्ध और स्वच्छ निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कहा कि सार्वजनिक स्थानों और नालियों में किसी भी प्रकार का अपशिष्ट न डालें, ताकि जलनिकासी और सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्बानी अवशेषों को वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किया जाएगा। कर्मचारियों, वाहन चालकों, सफाई निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी सफाई सुपरवाइजरों और कार्यवाहक मेट को अपने-अपने वार्डों के कुर्बानी स्थलों, मस्जिदों और अन्य निर्धारित स्थानों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि कुर्बानी के बाद अवशेषों को तत्काल हटाया जा सके। बैठक में नगर निगम अधिकारी, जोनल अधिकारी, पार्षद और सफाई विभाग के अधिकारी सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

-
चलेगा विशेष सफाई अभियान
नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक कुर्बानी स्थल पर अपशिष्ट निस्तारण के लिए समर्पित वाहन तैनात किए जाएंगे और तिरपाल से ढकी गाड़ियों के माध्यम से परिवहन कराया जाएगा। साथ ही त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed