{"_id":"69f27071ffc7206265090c06","slug":"administration-tightens-its-grip-on-thefts-boundary-repairs-to-be-carried-out-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1305400-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में खाली कराया जाएगा टाइप-वन आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में खाली कराया जाएगा टाइप-वन आवास
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी की घटनाओं के बाद सख्त हुआ प्रशासन, बाउंड्री मरम्मत भी होगी
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद प्रशासन ने टाइप-वन आवासों को खाली कराने का निर्णय लिया है। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की मदद ली जाएगी। साथ ही परिसर की टूटी बाउंड्री की मरम्मत भी कराई जाएगी।
मंगलवार को दो क्लर्कों के आमने-सामने स्थित आवासों में चोरी की घटना सामने आई, जब दोनों कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे और कर्मचारियों ने प्राचार्य के सामने मामला जोर-शोर से उठाया था। कॉलेज परिसर में कुल 211 टाइप-वन आवास हैं, जिनमें से अधिकांश खाली हो चुके हैं। शासन से इन भवनों को ध्वस्त करने की मंजूरी मिल चुकी है। बावजूद इसके कई आवासों पर अवैध कब्जा है। कुछ को किराये पर चलाया जा रहा है, जबकि अनुरक्षण विभाग के कुछ कर्मचारी भी अवैध रूप से लोगों को बसाए हुए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों के रहने की भी शिकायत है। फिलहाल केवल 20-25 कर्मचारी परिवार ही वैध रूप से यहां रह रहे हैं, जो अब अन्यत्र स्थानांतरित होने की तैयारी में हैं। सभी को नोटिस जारी किया जा चुका है। कॉलेज प्रशासन ने तय किया है कि इस सप्ताह के अंत से सभी आवास खाली कराकर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
Trending Videos