सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the post-mortem, the bodies of both reached the village, and when the bodies were raised together, the entire village wept.

Gorakhpur News: एक ही चिता पर सजा दंपती का शव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
After the post-mortem, the bodies of both reached the village, and when the bodies were raised together, the entire village wept.
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर डाड़ी गांव में बुधवार को ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। नवविवाहित दंपती मितेश साहनी (27) और उनकी पत्नी सोनम (22) का शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। एक साथ उठीं दो अर्थियां और एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार। यह दृश्य गांव के लोगों को भीतर तक झकझोर गया। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता राजेंद्र साहनी ने कांपते हाथों से गौरी घाट पर बेटे और बहू को मुखाग्नि दी।
Trending Videos


खोराबार थाना क्षेत्र सिक्टौर में सोमवार देर शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार मितेश और उसकी पत्नी सोनम की मौत हो गई थी। जबकि दो मासूम बेटियों खुशी (7) और तन्नू (6) घायल हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को दंपती का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद दंपती का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर खोराबार, चौरीचौरा और झंगहा थानों की पुलिस तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता और नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय भी मौके पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में दोनों शवों को झंगहा के गौरी घाट ले जाया गया, जहां एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौका विहार से लौटते समय काल बनकर आया डंपर
परिजनों ने बताया कि मितेश साहनी मंगलवार शाम पत्नी और बच्चों के साथ नौका विहार के लिए निकले थे। शाम करीब छह बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी खोराबार क्षेत्र के सिक्टौर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल दो मासूम बच्चियों में से छोटी बच्ची तन्नू को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है लेकिन बड़ी बच्ची खुशी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज एम्स गोरखपुर में चल रहा है। परिवार के लोग एक तरफ अपने जवान बेटे-बहू की मौत का गम झेल रहे हैं, तो दूसरी तरफ बच्ची की जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed