{"_id":"69b08d2faeb5cb618800982b","slug":"agnivesh-singh-case-sections-dropped-after-post-mortem-report-confirms-death-due-to-heart-attack-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1253341-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हत्या की धारा हटाई गई, अधिवक्ता के परिजनों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हत्या की धारा हटाई गई, अधिवक्ता के परिजनों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निवेश सिंह प्रकरण: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि के बाद हटाई गई धारा
मारपीट में घायल दूसरे पक्ष का युवक अभी भी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
गोरखपुर। बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 निवासी अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती आरोपों के आधार पर दर्ज हत्या की एफआईआर के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विवेचना के दौरान हत्या की धारा हटाते हुए मारपीट समेत अन्य धाराओं में जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर अधिवक्ता के परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमले, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बीते 27 फरवरी को अधिवक्ता अग्निवेश सिंह के पड़ोसी सौरभ सिंह अपने घर के नाबदान का पानी नाले में गिराने के लिए पाइप लगा रहे थे। आरोप है कि पाइप को अधिवक्ता अग्निवेश सिंह के दरवाजे के सामने से ले जाने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद सौरभ सिंह ने अपने पिता संजय सिंह, मां पूनम और सहयोगी प्रिंस व हिमांशु के साथ मिलकर लोहे की रॉड, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर अधिवक्ता के पिता सुनील सिंह, मां मंजू सिंह और भाई नीतीश सिंह बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
इसी दौरान अधिवक्ता अग्निवेश सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह नाले में गिर पड़े। अधिवक्ता के भाई नीतीश सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हमलावरों ने पिटाई के बाद उनके भाई को नाले में फेंक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के सौरभ सिंह को भी गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामले में सौरभ सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट हार्ट अटैक से पुष्टि के बाद विवेचक ने सौरभ सिंह और उसके परिवार पर दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा हटा दी है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर अग्निवेश के भाई, पिता व अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि सौरभ की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा हटाई जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी
Trending Videos