सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Apples are being sold at Rs 200, grapes at Rs 160 and oranges at Rs 100 per kg, bananas at Rs 70 per dozen.

Gorakhpur News: नवरात्र में फलों के दाम में हुआ इजाफा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Apples are being sold at Rs 200, grapes at Rs 160 and oranges at Rs 100 per kg, bananas at Rs 70 per dozen.
विज्ञापन
गोरखपुर। चैत्र नवरात्र शुरू होते ही फलों के बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। व्रत और पूजा-पाठ के चलते फलों की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आ गई है। इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
Trending Videos


बाजार में इस समय सेब 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि संतरा 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। अंगूर 160 रुपये प्रति किलो और केला 70 रुपये दर्जन तक बेचा जा रहा है। बीते कुछ दिनों की तुलना में इन फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। फल विक्रेताओं का कहना है कि नवरात्र के दौरान हर साल फलों की मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार युद्ध के कारण मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से कीमतें ज्यादा बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आने वाले फलों की ढुलाई लागत बढ़ने का असर भी दामों पर पड़ा है। ग्राहकों का कहना है कि व्रत के चलते फल खरीदना उनकी मजबूरी है। कई लोग कम मात्रा में फल खरीदकर काम चला रहे हैं। गोरखपुर फ्रूट्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय सोनकर ने बताया कि आपूर्ति की तुलना में मांग अधिक होने के कारण इस समय फलों के दाम बढ़े हुए हैं। नवरात्र खत्म होने के बाद फलों के दाम में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed