{"_id":"69c3d754527974c01f0a6a7c","slug":"shivendra-pandey-of-gorakhpur-has-been-appointed-as-the-general-manager-of-the-cooperative-bank-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक बने शिवेंद्र पाण्डेय, बोले- सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक बने शिवेंद्र पाण्डेय, बोले- सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना प्राथमिकता
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
तारामंडल इलाके के रहने वाले शिवेंद्र पाण्डेय, सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के पुत्र हैं। वे कॉपरेटिव बैंक में बतौर जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे। मेहनत के बल पर वह जल्द ही सीनियर क्लर्क हो गए। उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा, वे सहायक महाप्रबंधक भी कुछ वर्ष पूर्व बन गए।
महाप्रबंधक शिवेंद्र पाण्डेय
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे कॉपरेटिव बैंक के नए महाप्रबंधक शिवेंद्र पाण्डेय बने है। उन्होंने पदभार ग्रहण के उपरांत कहा कि बैंक को नई उचाईयों पर ले जाना प्राथमिकता है. ग्राहकों को सभी सुविधाओं और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। तारामंडल इलाके के रहने वाले शिवेंद्र पाण्डेय, सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के पुत्र हैं।
Trending Videos
वे कॉपरेटिव बैंक में बतौर जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे। मेहनत के बल पर वह जल्द ही सीनियर क्लर्क हो गए। उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा, वे सहायक महाप्रबंधक भी कुछ वर्ष पूर्व बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के संचालक मंडल की ओर से नियुक्ति के बाद मंगलवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। ऑफिस से लेकर घर तक पहुंच कर लोग बधाइयां दे रहे हैं। बैंक प्रबंधन व कर्मचारियों के साथ महेंद्र पाण्डेय, राजन ठाकुर, भारतेन्दु यादव, आशुतोष नायक, विपिन राय, अमित शाही, विराज पाण्डेय आदि ऑफिस में बधाई दी।