सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban on buying and selling of land of total 1642 Gata numbers in Sadar Tehsil

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे: 19 गांवों से गुजरेगी सड़क...197 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ban on buying and selling of land of total 1642 Gata numbers in Sadar Tehsil
विज्ञापन
सदर तहसील में कुल 1642 गाटा संख्या की जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक
Trending Videos

दायरे में आने वाले गांवों में अराजी नंबर भी जारी, अन्य जमीनों की बिक्री की अनुमति


गोरखपुर। गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे सदर तहसील के 19 गांवों से होकर गुजरेगी। इन गांवों में 197 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए कुल 1642 गाटा संख्या की जमीनों की खरीद-बिक्री पर प्रशासन ने रोक लगा दी गई है। साथ ही अराजी नंबर की सूची जारी करते हुए गांवों की अन्य जमीनों की बिक्री की अनुमति दे दी है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों की सूची जारी करते हुए 21 दिन में आपत्ति मांगी है। इस दौरान संबंधित लोगों की आने वाली आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी। इसके बाद मुआवजा का वितरण किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से पहले सिर्फ गाटा नंबरों की सूची जारी की गई थी, बाद में अराजी नंबर भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सूची भू-राजस्व अधिकारी की ओर से निबंधन कार्यालय को भेजी गई है। निबंधन कार्यालय में जमीनों की खरीद-बिक्री के पहले कोई भी अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों की सूची को देख सकता है।
वहीं, प्रशासन ने निबंधन कार्यालय को सूची भेजकर जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। उधर, सदर तहसील और कैंपियरगंज क्षेत्र के 46 गांवों में जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटा दी गई है। अब इन राजस्व गांवों में एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले गाटों की रजिस्ट्री पर ही रोक रहेगी। इस व्यवस्था से गांव के लोगों को बड़़ी राहत मिली है।
सदर तहसील में प्रभावित गांव
बढ़नी, सियारामपुर, महराजगंज, मंगलपुर, ठाकुरपुर-1, जंगल डुमरी नंबर-1, खुटहन खास, फुलवरिया तप्पा खुटहन, जंगल नकीन, मेहदिया, रामपुर बुजुर्ग, इस्लामपुर, जमुनिया, बिस्वा, खिरिया, कोटवा, समस्तपुर उर्फ मुरिला, सोनराइच, पोखरभिंडा।



गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे के प्रभावित राजस्व गांवों में आराजी नंबरों की सूची प्राप्त हो गई है। अब इन नंबरों के अलावा अन्य गाटों की रजिस्ट्री की जाएगी। सदर तहसील में कुल 19 गांवों की सूची मिली है।
-प्रसेनजीत सिंह, सब रजिस्ट्रार, सदर द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed