सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bargadwan massacre: Family alleges the accused held a grudge even after winning the election

Gorakhpur News: पार्षद चुनाव की रंजिश का खूनी अंजाम...साजिश ने ले ली राजकुमार की जान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Bargadwan massacre: Family alleges the accused held a grudge even after winning the election
विज्ञापन
गोरखपुर। बरगदवा में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या क्यों की गई और किसने की, यह जांच का विषय है, लेकिन मौके पर अभी तक जो बातें सामने आ रही हैं, वे पार्षद चुनाव की रंजिश की ओर ही इशारा कर रही हैं। परिजनों के आरोपों से भी इस इशारे को बल मिलता है। परिवार का कहना है कि आरोपी पार्षद चुनाव जीतने के बाद भी राजकुमार चौहान से खुन्नस में थे। वह उनके लगातार बढ़ते राजनीतिक कद से भी जलन रखते थे। उन्होंने साजिश रचकर उन्हें मार डाला।
Trending Videos




भतीजे नीरज के मुताबिक, पार्षदी चुनाव के बाद गांव पूरी तरह दो गुटों में बंट गया था। एक ही बिरादरी के लोग आमने-सामने खड़े हो गए थे। चुनाव में हार-जीत के बाद से ही तनाव लगातार बढ़ रहा था। चाचा राजकुमार की बढ़ती लोकप्रियता और समाज में उनकी पकड़ कुछ लोगों को नागवार गुजर रही थी। यहीं कारण था कि हत्यारोपी इतने गुस्से में थे कि वे तब तक उन्हें चाकू से गोदते रहे जब तक उनकी जान नहीं चली गई। नीरज ने बताया कि आरोपियों ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। कई दिनों से धमकी भी मिल रही थी, लेकिन हमें अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी वारदात कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





गांव में पुलिस फोर्स तैनात, आरोपियों के घरों पर सन्नाटा



प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के बाद गांव का माहौल पूरी तरह बदल गया है। जहां एक ओर पीड़ित परिवार के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर गली, हर मोड़ और मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। राजकुमार के घर पर सुबह से ही शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ती रही। हर किसी की आंखों में गुस्सा और दर्द साफ नजर आया। लोगों ने एक सुर में मांग उठाई कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो जनाक्रोश और बढ़ सकता है। दूसरी ओर, जिन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है या जेल भेजा गया है, उनके घरों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग भी वहां जाने से बच रहे हैं। पूरे इलाके में एक अजीब सा खौफ और तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed