{"_id":"69bb1bd2ad60371ff80c0024","slug":"based-on-the-complaint-of-the-victim-the-police-registered-an-fir-against-two-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1262532-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 21.80 लाख की ठगी, दबाव बनाने पर लौटाए सिर्फ दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 21.80 लाख की ठगी, दबाव बनाने पर लौटाए सिर्फ दो लाख
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
सार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के राजीव नगर फलमंडी निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उन्हें भूमि खरीदनी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात सावन और अभय से हुई। दोनों ने गीडा क्षेत्र में प्लाट होने का दावा करते हुए भरोसा दिलाया कि एडवांस दिया जा चुका है और जल्द ही बैनामा कराकर रजिस्ट्री करा दी जाएगी। झांसे में लेकर दोनों ने चार सितंबर 2023 को एके ट्रेडर्स के खाते में 10 लाख रुपये और 27 सितंबर 2023 को रुद्रा इंटरप्राइजेज के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 21.80 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद बैनामा किए न रुपये ही वापस किए। दबाव बनाने पर दो लाख रुपये वापस किए। फिर रुपये न देकर जान से मारने की धमकी देने लगे। एसएसपी के निर्देश पर गीडा थाना पुलिस ने बड़गहन निवासी अभय कुमार पांडेय और पीपीगंज थाना के भीटी निवासी सावन कुमार त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के राजीव नगर फलमंडी निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उन्हें भूमि खरीदनी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात सावन और अभय से हुई।
Trending Videos
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के राजीव नगर फलमंडी निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उन्हें भूमि खरीदनी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात सावन और अभय से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ने गीडा क्षेत्र में प्लाट होने का दावा करते हुए भरोसा दिलाया कि एडवांस दिया जा चुका है और जल्द ही बैनामा कराकर रजिस्ट्री करा दी जाएगी। झांसे में लेकर दोनों ने चार सितंबर 2023 को एके ट्रेडर्स के खाते में 10 लाख रुपये और 27 सितंबर 2023 को रुद्रा इंटरप्राइजेज के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए।
इसके अलावा उसी दिन 1.80 लाख रुपये एक आरोपी के पिता के खाते में भी मांगे। लंबे समय तक बैनामा न कराने पर जब उसने दबाव बनाया तो टालमटोल करने लगे। रकम वापस मांगने पर भी बहाने बनाए गए। दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने किसी तरह से दो लाख रुपये वापस किए।

इसके बाद 22 जुलाई 2025 को बड़गहन स्थित घर बुलाकर दोनों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विदेश भेजने के नाम पर 78 हजार रुपये की ठगी
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी महेंद्र सिंह से ठगी हो गई। जालसाज ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे 78 हजार रुपये ठग लिए। तय समय बीतने पर जब पीड़ित ने पूछताछ की तो जालसाज टाल मटोल करने लगा। इसके बाद विदेश भेजा न रुपये वापस किए। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना के इंद्रपुर निवासी परविंदर से हुई। बातचीत के दौरान परविंदर ने विदेश भेजकर नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने 78 हजार रुपये लिए। काफी समय बीतने के बाद न तो विदेश भेजा गया न ही रकम वापस की गई।
आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसने कई लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की है। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसने कई लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की है। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।