{"_id":"6a7e3334f80a5c3858001b3d","slug":"bike-rams-into-parked-car-from-behind-youth-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1417668-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खड़ी कार में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खड़ी कार में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊं गांव के सामने बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़ी कार में बाइक के पीछे से टकराने के कारण हुआ।
जानकारी के अनुसार, गीडा क्षेत्र के बाघागाड़ा टोला जीतपुर निवासी संदीप कुमार (20) और शिव कुमार निषाद (19) बाइक से बेलीपार चौराहे से नौसड़ की तरफ जा रहे थे। चनऊं गांव के सामने उनकी बाइक सड़क पर खड़ी कार में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही मरवड़िया कुआं चौकी इंचार्ज अनिल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां डॉक्टरों ने संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिव कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ बांसगांव अनुज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।