सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP Leader Murdered in Gorakhpur Rajkumar Had Gone Out for a Morning Walk

यूपी में भाजपा नेता की हत्या: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Mar 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर के बरगदवा में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। उन पर चाकू से 50 से ज्यादा वार किए गए।

BJP Leader Murdered in Gorakhpur Rajkumar Had Gone Out for a Morning Walk
राजकुमार चौहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान को निशाना बनाया गया। 
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।

हमले का तरीका और प्रारंभिक जांच
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान मंगलवार की सुबह बरगदवा क्षेत्र में अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से यह बात सामने आ रही है कि हमलावर अत्यंत क्रूर थे। 

 

उन्होंने राजकुमार चौहान पर चाकू से हमला किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 50 से 60 वार करके चाकू से गोद डाला। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

राजनीतिक हत्या की आशंका
राजकुमार चौहान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू पर भी गहनता से जांच कर रही है। हत्यारों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं।

 

क्षेत्र में तनाव और पुलिस की सतर्कता
इस हृदय विदारक घटना के बाद से बरगदवा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से काफी आहत और भयभीत हैं। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed