{"_id":"6a6677a77542d0b14c05e188","slug":"body-of-a-40-year-old-man-found-entangled-in-bushes-near-the-bhava-mata-shrine-in-chilbilwa-pipraich-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1398322-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तुर्रा नाले में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तुर्रा नाले में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में फैली सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपराइच के चिलबिलवा स्थित भवामाता स्थान के पास झाड़ियों में फंसा मिला 40 वर्षीय युवक का शव
जंगल धूसड़ (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम चिलबिलवा स्थित भवामाता स्थान के पास तुर्रा नाले में शनिवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे कुछ बच्चे तुर्रा नाले में भैंस नहला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले की झाड़ियों में फंसे एक शव पर पड़ी। बच्चों ने सूचना तत्काल डायल-112 पर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी पिपराइच थाना पुलिस व रामपुरवा चौकी को दी। कुछ देर बाद पिपराइच थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, रामपुरवा चौकी प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। नाला काफी गहरा है और शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में जानकारी जुटाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।