{"_id":"69c5a61def1efc925f035067","slug":"body-of-boy-who-drowned-in-saryu-river-found-after-two-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1270166-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरयू नदी में डूबे बालक का दो दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरयू नदी में डूबे बालक का दो दिन बाद मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला इलाके का मामला, दोस्तों के साथ नहाने गया था 13 वर्षीय अमन, गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
गोला। थाना क्षेत्र के सहड़ौली गांव के देवईपीपर के पास स्थित सरयू नदी में डूबे 13 वर्षीय अमन (13) का शव बृहस्पतिवार को मिल गया। शव नदी के बहाव के साथ बगल के रकौली गांव स्थित गोड़ियाना घाट पर उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, सहड़ौली गांव निवासी शिव सागर का बेटा अमन मंगलवार को घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने बताया कि अमन को शाम करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी की ओर जाते देखा गया था।
इसके बाद परिजनों ने अमन के साथियों से पूछताछ की। दोस्तों ने बताया कि वे सभी नदी में नहाने गए थे, जहां अमन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। डर के कारण वे लोग मौके से भाग आए और किसी को जानकारी नहीं दी। यह सुनकर परिजन तुरंत नदी किनारे पहुंचे, जहां अमन के कपड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद से एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोग लगातार खोजबीन में जुटे थे। दो दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह रकौली गांव के गोड़ियाना घाट पर कुछ लोगों ने नदी में शव उतराते देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।
थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि अमन देवकली स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता विदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos