सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman killed, innocent girl injured in collision with roadways bus in Gorakhpur

हादसे ने ले ली जान: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत- मासूम जख्मी; डॉक्टर को दिखाकर जा रहे थे घर

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को लगभग 11 बजे डॉक्टर को दिखाने के बाद वे तीनों बाइक से मेडिकल कॉलेज रोड से असुरन होते हुए कप्तानगंज लौट रहे थे। जब वे राधिका कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्वाति सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Woman killed, innocent girl injured in collision with roadways bus in Gorakhpur
हादसे में मृतक महिला और मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शाहपुर इलाके में मेडिकल कॉलेज रोड स्थित राधिका काॅम्प्लेक्स के पास रविवार सुबह लगभग 11 बजे रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला की एक वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, वहीं बाइक चला रहे महिला के ससुर को मामूली चोटें आईं।
Trending Videos


महिला बेटी का इलाज कराने अपने ससुर के साथ गोरखपुर शहर आई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुकुल निवासी राम प्रताप सिंह रविवार सुबह अपनी पोती का इलाज कराने के लिए बाइक से बहू स्वाति सिंह (28) और एक वर्षीय पोती क्रियांश को लेकर डॉक्टर केपी कुशवाहा के पास गए थे।

लगभग 11 बजे डॉक्टर को दिखाने के बाद वे तीनों बाइक से मेडिकल कॉलेज रोड से असुरन होते हुए कप्तानगंज लौट रहे थे। जब वे राधिका कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्वाति सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

उनकी मासूम बेटी दूर गिरने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला के पति रणजीत सिंह विदेश में हैं। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed