{"_id":"69cedc0122d5f1e53500ba58","slug":"both-sides-filed-firs-against-each-other-and-the-police-began-an-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277682-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान हुए बवाल में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान हुए बवाल में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने शुरू की जांच
नवनियुक्त अध्यक्ष उमापति उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष भानु पांडेय समेत 22 पर प्राथमिकी
गोरखपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के मतगणना के दौरान बुधवार को हुए बवाल में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री गिरजेश मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने नवनियुक्त अध्यक्ष उमापति उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष भानू पांडेय, उमापति के दो बेटे व 20 अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसके पूर्व भानू पांडेय की तहरीर पर गिरजेश व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अब दोनों मामलों की जांच कर रही है।
गिरजेश ने दी तहरीर में लिखा है कि बुधवार को मतगणना हो रही थी। रात करीब 9.15 बजे भानू प्रताप पांडेय 15-20 साथियों व उमापति उपाध्याय और उनके दोनों बेटों के साथ मतगणना हाॅल में घुस आए। उमापति उपाध्याय को विजयी बनाने के लिए उन्हें धमकाने लगे जबकि कमेटी की ओर से कोई परिणाम घोषित नहीं किया गया था। विरोध पर वह हमलावर हो गए। अभिमन्यु निषाद, अमर पांडेय, अजय पांडेय, उत्सव मिश्रा, नीरज शाही, सौरभ कुमार को गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इसमें अभिमन्यु निषाद बेहोश हो गए।
शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता आए तो सभी ने बीचबचाव किया, तब सबकी जान बच सकी। आरोप लगाया कि भानू पांडेय ने अभिमन्यु निषाद के जेब से रखे 12,600 रुपये व अन्य कागजात निकाल लिए।
सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि दूसरे पक्ष की भी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -
उमापति उपाध्याय बने अध्यक्ष और अनुज अस्थाना महामंत्री
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव परिणाम घोषित
गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की कार्यकारिणी चुनाव में उमापति उपाध्याय को अध्यक्ष और अनुज अस्थाना को महामंत्री के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।
परिणामों की घोषणा करते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय, सदस्य हरि प्रकाश मिश्र, एमपी सिंह, रामजीत यादव और नरसिंह शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में केवल बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) कार्डधारक को ही वैध मतदाता माना गया।
अध्यक्ष पद के लिए कुल दस प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें उमापति उपाध्याय ने सर्वाधिक 1039 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गिरजेश मणि त्रिपाठी को 807 मत मिले। वहीं, महामंत्री पद के लिए सर्वाधिक 824 मत प्राप्त कर अनुज अस्थाना विजयी घोषित हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राहुल तिवारी को 550 मत प्राप्त हुए। एल्डर्स कमेटी ने बताया कि अन्य पदों की मतगणना अगले दिन की जाएगी।
विजेताओं को बधाई देने के लिए पूर्व विधानपरिषद सदस्य विनोद पांडेय, प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष राकेश दूबे, पद्माकर दत्त तिवारी, कृष्ण बिहारी दुबे, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, अशोक नारायन धर दुबे, कमल शंकर पति त्रिपाठी, हरि नंदन श्रीवास्तव, सुभाष शुक्ल, रमेश राय, जितेंद्र धर दुबे, धीरेंद्र द्विवेदी, विवेक शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, विष्णु बिहारी श्रीवास्तव और अनूप पांडेय आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos