{"_id":"69f27215718fdb09e808b36c","slug":"bsf-jawan-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1304816-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान की मौत: छुट्टी पर घर आया था BSF जवान, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ले ली जान- चपेट में आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान की मौत: छुट्टी पर घर आया था BSF जवान, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ले ली जान- चपेट में आने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सार
विकास खंड ब्रह्मपुर के बेलवा गांव निवासी पवन बीएसएफ में तैनात थे। इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। बुधवार सुबह वह किसी काम से घर से चौरीचौरा के लिए निकले थे। इसी दौरान परसौनी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
मृतक बीएसएफ जवान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
झंगहा थाना क्षेत्र के परसौनी में बुधवार सुबह मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बीएसएफ जवान पवन (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। साथ ही छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, विकास खंड ब्रह्मपुर के बेलवा गांव निवासी पवन बीएसएफ में तैनात थे। इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। बुधवार सुबह वह किसी काम से घर से चौरीचौरा के लिए निकले थे। इसी दौरान परसौनी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन को आनन-फानन में इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पवन असम में तैनात थे और 21 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आए थे।
उनके परिवार में पत्नी चंदा, पांच वर्षीय बेटा अभय और दो वर्षीय बेटी हर्षिता हैं। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
उनके परिवार में पत्नी चंदा, पांच वर्षीय बेटा अभय और दो वर्षीय बेटी हर्षिता हैं। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
