{"_id":"69b1d8623ecf9b57fd039418","slug":"candidate-caught-cheating-in-railway-technician-grade-3-exam-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1254317-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए 'मुन्ना भाई': रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-3 परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया अभ्यर्थी- ऐसे कर रहा था नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए 'मुन्ना भाई': रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-3 परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया अभ्यर्थी- ऐसे कर रहा था नकल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
सार
मंगलवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान लैब-2 में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक अफसाना को अभ्यर्थी राजन प्रकाश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर उन्होंने अभ्यर्थी की जांच की। तलाशी के दौरान उसके बाएं हाथ पर मैथ्स और साइंस के फार्मूले लिखे मिले।
आरआरबी गोरखपुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित टेक्नीशियन ग्रेड-3 परीक्षा के दौरान मंगलवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर स्थित परीक्षा केंद्र पर नकल करते हुए एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। अभ्यर्थी ने अपने बाएं हाथ पर गणित और विज्ञान के फार्मूले लिख रखे थे। कक्ष निरीक्षक को संदेह होने पर जांच की गई तो मामला सामने आया।
रेलवे आब्जर्वर विटेलियस बेक की तहरीर पर चिलुआताल थाने में बुधवार को बिहार के रहने वाले अभ्यर्थी राजन प्रकाश के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

भारतीय रेलवे में विभिन्न ट्रेडों जैसे फिटर, इलेक्टि्रशियन और वेल्डर में तकनीशियनों की भर्ती के लिए आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 की ऑनलाइन (सीबीटी) परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च को आयोजित की जा रही है। 100 अंकों की इस परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिसमें एक-तिहाई की नेगेटिव मार्किंग भी है।
मंगलवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान लैब-2 में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक अफसाना को अभ्यर्थी राजन प्रकाश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर उन्होंने अभ्यर्थी की जांच की। तलाशी के दौरान उसके बाएं हाथ पर मैथ्स और साइंस के फार्मूले लिखे मिले।
मंगलवार को चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान लैब-2 में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक अफसाना को अभ्यर्थी राजन प्रकाश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर उन्होंने अभ्यर्थी की जांच की। तलाशी के दौरान उसके बाएं हाथ पर मैथ्स और साइंस के फार्मूले लिखे मिले।
पूछताछ करने पर अभ्यर्थी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी रेलवे आब्जर्वर के माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड गोरखपुर को दी गई। रेलवे भर्ती बोर्ड के निर्देश पर आब्जर्वर ने चिलुआताल थाने में अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि आब्जर्वर की तहरीर पर अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभ्यर्थी से पूछताछ की जा रही है।