सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against the operators of both the agencies, one arrested

Gorakhpur News: कालाबाजारी कर बेच रहे थे रसोई गैस सिलिंडर, दो एजेंसियां सील

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against the operators of both the agencies, one arrested
विज्ञापन
दोनों एजेंसियों के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार
Trending Videos




पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच रसोई की किल्लत का फायदा उठा रहे जमाखोर







गोरखपुर। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच जमाखोरों ने रसोई गैस की किल्लत का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर बुधवार को प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। पीपीगंज और नोसड़ में दो गैस एजेंसियों को सील कर दिया गया। पीपीगंज में एक ट्रक सिलिंडर पकड़कर थाने को सुपुर्द किया गया है। दोनों एजेंसियों के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें एक प्रोपराइटर को बुधवार देर शाम गिरफ्तार भी कर लिया गया।



जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पीपीगंज में स्थित आशीष गैस एजेंसी की एक गाड़ी से नौसड़ में सिलिंडर ब्लैक में 1500 रुपये में बेचा जा रहा था। सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम पहुंची और सिलिंडर लदी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बुधवार को टीम ने पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस एजेंसी में स्टाॅक चेक की जिसमें अंतर पाया गया। इसके बाद एजेंसी को सील कर दिया गया। देर शाम प्रोपराइटर पवन वर्मा को गीडा थाना पुलिस ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, नौसड़ में कन्हैया गैस एजेंसी में भी लापरवाही सामने आई। एजेंसी वाले गोदाम से सिलिंडर की डिलिवरी न करके अलग स्थान से उपभोक्ताओं को बुलाकर गैस दे रहे थे। इस एजेंसी की भी जांच की गई, जिसमें स्टॉक में गड़बड़ी पर इसे सील कर दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो गैस एजेंसियों को सील किया गया है। इन दोनों एजेंसियों के ग्राहकों को निकटतम गैस एजेंसी से अटैच कर आपूर्ति दी जा रही है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
----
गैस एजेंसी पर लाइन में घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

फोटो

- पीपीगंज थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने किया बीच-बचाव



गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह ग्राहकों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि लाइन में घुसने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हो गई। एजेंसी पर पुलिस भी मौजूद थी। मारपीट देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पीपीगंज में एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लंबी लाइन लग रही है। इसी बीच सुबह करीब 9:30 बजे लाइन के बीच में सिलेंडर घुसाने की बात पर दो पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। एक युवक को नीचे गिराकर कुछ लोग पीटने लगे। एक दूसरे को थप्पड़ और लात, घुसे से मारने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया। उनकी ओर बल प्रयोग की चेतावनी देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस की उपलब्धता की जांच की। उनके सामने गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद थी और तुरंत मामले को शांत कराया। इसमें किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed