सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves stole poles and wires for three kilometers, FIR lodged

बिजली उपकरण कर ले गए चोरी: तीन किमी तक लगे खंभे-तार उठा ले गए चोर, प्राथमिकी दर्ज- बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
सार

132 केवीए उपकेंद्र शत्रुध्नपुर से निर्गत 33 केवीए की लाइन मुंडेरा बाजार उपकेंद्र तक बनी है। इसका कनेक्शन (वे) 132 केवीए शत्रुध्नपुर पर न होने के कारण लाइन में सप्लाई शुरू नहीं हुई थी। बीते पांच मार्च को उन्हीं कर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो पता चला कि 20 खंभे/19 स्पेन के डाग कंडक्टर (लगभग 3 किमी), 24 पिन इंसुलेटर, 6 क्रॉस आर्म, 10 मीटर केबल और स्टील पाइप गायब है।

Thieves stole poles and wires for three kilometers, FIR lodged
बिजली उपकेंद्र ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चौरीचौरा इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 132 केवीए उपकेंद्र शत्रुघ्नपुर से निकलने वाली 33 केवीए लाइन के तीन किलोमीटर क्षेत्र में लगे खंभों और तार समेत बिजली के सभी उपकरण चुरा लिए गए हैं। घटना के बाद बिजली निगम ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, 132 केवीए उपकेंद्र शत्रुध्नपुर से निर्गत 33 केवीए की लाइन मुंडेरा बाजार उपकेंद्र तक बनी है। इसका कनेक्शन (वे) 132 केवीए शत्रुध्नपुर पर न होने के कारण लाइन में सप्लाई शुरू नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लाइन का 28 फरवरी को 33/11 केवीए उपकेंद्र मुंडेरा बाजार के लाइन स्टाफ/संविदाकर्मी जितेंद्र कुमार, पवन कुमार निषाद और अनिल कुमार यादव की ओर से अंतिम बार निरीक्षण किया गया था। इस दौरान लाइन सही अवस्था में थी।

बीते पांच मार्च को उन्हीं कर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो पता चला कि 20 खंभे/19 स्पेन के डाग कंडक्टर (लगभग 3 किमी), 24 पिन इंसुलेटर, 6 क्रॉस आर्म, 10 मीटर केबल और स्टील पाइप गायब है। बरही गांव से नेहरू बालिका इंटर कॉलेज तक तीन किमी की दूरी में लाइन का नामोनिशान गायब मिला।

इसके बाद विभाग ने चोरी की आशंका जताते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस लाइन से इसी गर्मी में सप्लाई शुरू करने की तैयारी की जा रही थी ताकि मुंडेरा बाजार की सप्लाई निर्बाध चल सके। वर्तमान समय में मुंडेरा बाजार उपकेंद्र की सप्लाई चौरीचौरा उपकेंद्र की लाइन से जोड़कर चलाई जा रही है।

इस लाइन को वर्ष 2017 में मुंडेरा बाजार उपकेंद्र से जोड़ने के लिए बिछाया गया था। अब तीन किमी दूरी का सामान गायब होने के बाद गर्मी में आपूर्ति के दोबारा चरमराने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस घटना को लेकर मुंडेरा बाजार के अवर अभियंता जवाहर प्रसाद ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित
बिजली निगम ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके राठौर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो सदस्यीय टीम में गुलरिहा के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह व कैंपियरगंज के अधिशासी अभियंता संजय कुमार को शामिल किया गया है। यह मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed