{"_id":"69b1dccf970c4cfe63045924","slug":"on-march-14-and-15-480-candidates-will-appear-for-the-exam-at-each-centre-question-papers-will-be-opened-amid-tight-security-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1254736-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 24 केंद्रों पर होगी एसआई भर्ती परीक्षा, 10 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 24 केंद्रों पर होगी एसआई भर्ती परीक्षा, 10 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 और 15 मार्च को हर केंद्र पर 480 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच खुलेंगे प्रश्नपत्र
गोरखपुर। जिले में एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को 24 केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में लगभग 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर करीब 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खोले जाएंगे, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका न रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार कराई जाए। पर्याप्त संख्या में अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया के बाद उन्हें प्रवेश दिया जा सके।
Trending Videos