फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cantt Police traced the vehicle using the e-challan app; the woman's medical treatment was confirmed following a video call inquiry.

Gorakhpur News: अपहरण के वायरल ट्वीट से आधी रात मचा हड़कंप, दो घंटे बाद अस्पताल में मिली महिला

Mon, 27 Jul 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cantt Police traced the vehicle using the e-challan app; the woman's medical treatment was confirmed following a video call inquiry.
गोरखपुर। यूपी और गोरखपुर पुलिस के एक्स हैंडल पर शनिवार रात 12 बजे एक युवक ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि तेज रफ्तार वैन से महिला के चीखने की आवाज आ रही है। ऐसा लग रहा है कि महिला का अपहरण हो गया है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। ई-चालान एप से वाहन तक पहुंची। पूछताछ के बाद पता चला कि महिला अस्पताल में है और दर्द के कारण चीख रही थी। घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे। पुलिस ने वीडियाे कॉल कर इसकी पुष्टि की और पुष्ट हो जाने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहद्दीपुर रोड पर गुजर रही वैन का पीछा कर रहे एक पल्सर सवार युवक ने महिला को दर्द से चिल्लाते देखा। उसने अपहरण की आशंका में वीडियो बनाकर यूपी पुलिस और गोरखपुर पुलिस के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दिया। साथ ही कार और अपनी बाइक का नंबर भी साझा किया। वीडियो में महिला बार-बार सिर बाहर निकालती दिख रही थी, जबकि कुछ लोग उसे पकड़े हुए नजर आ रहे थे। पोस्ट में अपहरण की आशंका जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि ट्वीट मिलते ही वाहन को ई-चालान एप के माध्यम से ट्रेस किया गया। कार मालिक से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि मैनपुरी जिले के करैल चौक निवासी अन्नू शाक्य परिचित हैं और परिवार के साथ कुशीनगर घूमने गए थे। लौटते समय कार में सवार विमलेश शाक्य पत्नी राहुल शाक्य के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद चालक उन्हें अयोध्या रोड स्थित नव्या क्लिनिक लेकर पहुंचा, जहां डॉ. लोकेश यादव ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालक और कार में सवार सभी लोगों से वीडियो कॉल पर भी बातचीत की। करीब दो घंटे की जांच में अपहरण की कोई घटना सामने नहीं आई। चालक ने बताया कि पीछा कर रहे बाइक सवार को उसने रास्ते में महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी भी दी थी। उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य होने पर परिवार देर रात करीब तीन बजे मैनपुरी के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed