{"_id":"69c99559fb0b0e894103cc76","slug":"case-of-cantt-police-station-area-police-registered-fir-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1273283-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे अधिकारी के घर में चोरी, नौकरों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे अधिकारी के घर में चोरी, नौकरों पर शक
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
गोरखपुर। रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आशीष भाटिया के घर से हीरे और सोने के गहने चोरी हो गए हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब आशीष भाटिया ने अलमारी में सामान खोजना शुरू किया। परिवार ने घर में काम करने वाले नौकरों पर शक जताया। कैंट पुलिस ने सरिता देवी, पूजा देवी और जयचंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि अलमारी में रखे एक जोड़ी हीरा जड़ित सोने का टप्स, एक सोने का कंगन और 25 ग्राम और सोना था। आशीष भाटिया वर्तमान में रेलवे के बंगला नंबर 777 में रहते हैं। घटना के समय उन्होंने घरेलू काम करने वाले तीन नौकरों पर संदेह जताया। इनमें सरिता देवी, पूजा देवी और जयचंद यादव हैं। आशीष भाटिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों को सभी सामान के बारे में जानकारी थी, जिससे चोरी का संदेह इन्हीं पर जताया जा रहा है। इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से घटना की छानबीन की जा रही है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
Trending Videos