सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of PPganj police station area, police seized the bike

Gorakhpur News: शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, रील बना रहे टार्जन को पुलिस ने पकड़ा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Case of PPganj police station area, police seized the bike
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। खुद को टार्जन बताने वाले युवक का देर शाम पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया गया।
Trending Videos

वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे। साथ ही उसे टार्जन कहकर बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। दोपहर से वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने सोशल मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग किया। इसमें लोग कह रहे हैं कि इस तरह के लोगों की वजह से ही सड़क पर हादसे होते हैं और मासूम लोगों की जान चली जाती है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चिलुआताल इलाके के ताजडीह गांव के दीपू दुबे और पीपीगंज इलाके के राजाबारी गांव निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव का शांतिभंग में चालान कर बाइक को सीज कर दिया। आरोपी दीप दुबे के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि बाइक को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed