{"_id":"69de1bca079adff6ea0321b9","slug":"case-registered-after-woman-molested-inside-her-home-in-gorakhpur-s-kotwali-police-station-area-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी खरीदने के बहाने घर में घुसा: गर्भवती महिला से की छेड़खानी, शोर मचाने पर भागा आरोपी- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी खरीदने के बहाने घर में घुसा: गर्भवती महिला से की छेड़खानी, शोर मचाने पर भागा आरोपी- केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे आरोपी कुर्सी खरीदने के बहाने उनके घर पहुंचा। घर में ही कुर्सी की दुकान होने के कारण वह अंदर आ गया। इसी दौरान उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और गलत नियत से बैड टच करने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया।
सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली इलाके में रहने वाली एक गर्भवती महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला घर में अकेली थी और उसके पति दुकान का सामान लेने बाहर गए हुए थे। पीड़िता की तहरीर पर रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने हुमांयुपुर दक्षिणी निवासी अरमान अहमद के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos
महिला ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे आरोपी कुर्सी खरीदने के बहाने उनके घर पहुंचा। घर में ही कुर्सी की दुकान होने के कारण वह अंदर आ गया। इसी दौरान उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और गलत नियत से बैड टच करने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी करीब 20-25 मिनट तक घर में रहकर गलत हरकत करने की कोशिश करता रहा। घटना के बाद वह काफी डरी हुई है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी दरोगा रवि चौधरी को सौंपी है। इस संबंध में थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
