{"_id":"6a42df047fc5f655970a9d07","slug":"centers-have-been-set-up-on-the-university-campus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1369744-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्नातक-परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्नातक-परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आज से
Tue, 30 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। तीन पालियों में परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में केंद्र बनाए गए हैं। 13 जुलाई तक प्रवेश परीक्षाएं चलेंगी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सोमवार को बैठक में संबंधित अधिकारियों को भवनों की साफ-सफाई, जलापूर्ति और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि 30 जून को सुबह की पाली में 9 बजे से डी फार्म जबकि दोपहर की पाली में दोपहर 12 बजे से एमएससी कृषि एवं शाम की पाली में 3 बजे से बी. फार्मा की प्रवेश परीक्षा होगी।
विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता ने जारी निर्देश जारी कर कहा है कि अभ्यर्थी अपने साथ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल या कागजात न लाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क तैयार, लगाई गई ड्यूटी
प्रवेश परीक्षाओं के दृष्टिगत गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे के समन्वय में विश्वविद्यालय परिसर में एक हेल्प डेस्क व नियंता कार्यालय में प्रॉपर्टी काउंटर बनाया गया है। समन्वय के लिए सहायक अधिष्ठाताओं की ड्यूटी लगाई गई है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा किअभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें एक सुरक्षित, सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।