पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Filthy water entered approximately 10 houses situated next to the drain in Shaktinagar, Rajnagar, and Adityapuri Colony.

Gorakhpur News: हल्की बारिश ने खोली पोल, घरों में घुसा गोड़धोईया नाला का पानी

Tue, 30 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Filthy water entered approximately 10 houses situated next to the drain in Shaktinagar, Rajnagar, and Adityapuri Colony.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। सोमवार को सुबह हुई बारिश गोड़धोईया नाले के किनारे बसे लोगों के लिए आफत लेकर आई। शक्तिनगर, राजनगर और आदित्यपुरी काॅलोनी में 10 से अधिक घरों में नाले का पानी घुस गया। आसपास की सड़कें भी लबालब हो गईं। बारिश ने विभागीय लापरवाही की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन


परेशान लोगों ने जल निगम को फोन किया। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे के जेसीबी से नाले से जगह-जगह मिट्टी हटाकर अवरोध खत्म किया गया। करीब दो घंटे बाद लोगों के घरों से गंदा पानी निकला, जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। घंटों परेशान रहे लोगों ने घर में पानी घुसने के लिए जल निगम और कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


शक्तिनगर कॉलोनी के प्रीतम शर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पता है की बरसात करीब है। उसके बाद भी जगह-जगह नाला में मिट्टी डालकर पानी रोका गया है। सुबह बरसात होने से पानी उनके घर में घुस गया। इस वजह से दूसरे के घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। शक्तिनगर निवासी अमरजीत चौहान ने बताया कि गोड़धोईया नाला में अभी भी कई जगह मिट्टी हटाई नहीं गई है। सीवर की पाइपलाइन भी नहीं पड़ी है। नाले के बगल में गड्ढे हैं। करीब 20 से अधिक कॉलोनियों की नाली को गोड़धोईया नाला में जोड़ा नहीं गया। इससे उनके घर में बरसात का गंदा पानी घुस गया। अचानक पानी घुसने से कई सामान खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीबारिश अनुमान से पहले ही आ जाने से नाले में पानी भर गया था। कुछ घरों में पानी गया था लेकिन कुछ ही समय में यह निकल गया। गोड़धोईया नाले का कार्य पूरा हो गया है। सीवर का कार्य कुछ जगह बाकी है।
- पंकज कुमार,
अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article