{"_id":"6a42df34af147b6c02040349","slug":"the-police-have-registered-an-fir-under-the-it-act-and-initiated-an-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1369760-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लेखपाल के खाते से 4.62 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लेखपाल के खाते से 4.62 लाख उड़ाए
Tue, 30 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच (गोरखपुर)। साइबर ठगों ने जंगल धूषण निवासी लेखपाल रमेश कुमार के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर 4,62,191 रुपये पार कर दिए। पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जंगल धूषण निवासी रमेश कुमार लेखपाल हैं। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से साइबर ठगों ने 4,62,191 रुपये की अवैध निकासी कर ली। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके वाट्सएप पर एक एपीके फाइल का लिंक भेजा गया था। लिंक खोलते ही मोबाइल फोन हैक हो गया और जालसाजों ने बैंक खाते तक पहुंच बनाकर पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।