पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The teenage girl is undergoing treatment at a hospital in Gorakhpur.

Gorakhpur News: छेड़खानी से बचने के लिए छत से कूदी किशाेरी, रीढ़ की हड्डी टूटी

Tue, 30 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The teenage girl is undergoing treatment at a hospital in Gorakhpur.
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी ने छेड़खानी से बचने के लिए घर की छत से छलांग लगा दी। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। किशोरी का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने खजनी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का रहने वाला एक युवक पिछले दो माह से उनकी बेटी को परेशान और छेड़खानी कर रहा था। इसकी शिकायत आरोपी की मां और भाई से की गई थी लेकिन कराने के बजाए उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 14 जून को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक घर में घुस गया और उससे छेड़खानी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए वह छत की तरफ भागी। जहां से उसने छलांग लगा दी। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे आनन-फानन में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed